एक किलो में कितने ग्राम होते हैं ?

हमारे सामान्य जीवन में हम किलोग्राम, मिलीग्राम, टन आदि इकाइयों का उपयोग करते हैं। आपने देखा होगा कि जब हम बाजार में दुकान से कोई सामान खरीदते हैं तो कहते हैं कि 1 किलो चावल या 1 किलो चीनी दें और यदि वस्तु है तरल, तो हम 1 लीटर दूध देने के लिए कहते हैं। आपको पता ही होगा कि ये सभी ग्राम, लीटर, मीट्रिक टन आदि वजन के मापन की मूल इकाइयाँ हैं जिन्हें SI (मानक अंतर्राष्ट्रीय इकाइयाँ) इकाइयाँ कहा जाता है।  क्या आपने सोचा की 1 किलो में कितने ग्राम होते हैं ? या 1 लीटर में कितने ग्राम होते हैं ? हो सकता हैकुछ साथियों को इसके बारे में पता हो परन्तु जिनको नहीं पता वह आर्टिकल पढ़कर समझ जायेगे की एक किलो में कितने ग्राम होते हैं

एक किलो में कितने ग्राम होते हैं ?

इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला सवाल है कि एक किलो में कितने ग्राम होते हैं? इसका सीधा और सही उत्तर है कि 1 किलो में 1,000 ग्राम होते हैं। जो एसआई इकाई द्वारा एक निश्चित अंतरराष्ट्रीय मानक है। इसी मानक को आधार मानते हुए पूरे विश्व में 1 किलो वजन के बराबर सामान का आदान-प्रदान होता है।

एक किलोग्राम की परिभाषा

विश्व भर में मापन इकाइयों को निर्धारित करने वाली संस्था ICWM (इंटरनेशनल कमिटी फॉर वेट्स एंड मेजर्स) ने भार मापन के संबंध में कुछ परिभाषाएँ निर्धारित की हैं, जो इस प्रकार हैं –

  • भौतिकी की परिभाषा:- भौतिकी के अनुसार 1 किलोग्राम वह भार है जो फ्रांस की राजधानी पेरिस में रखे प्लेटिनम-इरिडियम के 1 टुकड़े का द्रव्यमान होता है। इस वजन को वैज्ञानिक 1 किलोग्राम अंतरराष्ट्रीय मानक मानते हैं।
  • व्यावहारिक जीवन की परिभाषा :- वैज्ञानिकों के अनुसार 40C पर 1 लीटर पानी का द्रव्यमान 1 किलोग्राम माना जाता है।
  • परमाणु भार मापन के लिए 1 किलोग्राम की परिभाषा :- वैज्ञानिकों ने रासायनिक तत्वों के परमाणु भार के लिए कार्बन 6C12 के 5.0188 x 105के वजन के बराबर वजन को 1 किलोग्राम वजन माना है। 

मापने के लिए डिज़ाइन की गई प्रणालियाँ

CIPM ने मापन के लिए विभिन्न पद्धतियों के आधार पर प्रणालियाँ बनाई हैं, जो इस प्रकार हैं –

  • एमकेएस (मीटर-किलोग्राम-दूसरी इकाइयों की प्रणाली)
  • सीजीएस (सेंटीमीटर-ग्राम-इकाइयों की दूसरी प्रणाली)
  • एफपीएस (इकाइयों की फुट-पाउंड-सेकंड प्रणाली)
  • SI (इकाइयों की अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली)

ICWM (इंटरनेशनल कमिटी फॉर वेट एंड मेजर्स) ने मापन के लिए कुछ इकाइयां तय की हैं। जिन्हें SI मात्रक कहते हैं। SI मात्रकों के मापन से संबंधित तालिका हमने आपको नीचे दी है –

Symbol (संकेत)मात्रक (Unit)Quantity (भौतिक राशि)
sSecond (सेकंड)समय (Time)
mMeter (मीटर)लम्बाई (Length)
kgKilogram (किलोग्राम)द्रव्यमान (Mass)
AAmpere (एम्पियर)इलेक्ट्रिक करंट (Electric Current)
KKelvin (केल्विन)उष्मागतिकी तापमान (Thermodynamic Temperature)
molMole (मोल)पदार्थ की मात्रा (Amount of Substance)
cdCandela (कैंडला)ज्योति तीव्रता (Luminous intensity)

तौल और माप की तालिकाएँ

एक किलो में कितने ग्राम होते हैं

यहां टेबल के जरिए दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाली वजन मापने की इकाई के बारे में जानकारी दी है –

वजन मापने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इकाइयां:-

पौना किलो750 ग्राम
सवा किलो1250 ग्राम
1 क्विंटल100 किलोग्राम
1 टन1000 किलोग्राम
1 किलोग्राम1000 ग्राम या 10 हेक्टोग्राम
1 हेक्टोग्राम10 डेकाग्राम
1 डेकाग्राम10 ग्राम

माप की मात्रा के लिए उपयोग की जाने वाली इकाई

1 हंड्रेडवेट50.802 किलोग्राम
1 टन1016.05 किलोग्राम
1 आउंस0.0283495 किलोग्राम
1 ग्रेन0.000064799 किलोग्राम
1 पाउंड0.4535924 किलोग्राम

द्रव्यमान को मापने के लिए उपयोग की जाने वाली इकाइयाँ

1 क्विटंल102 किलोग्राम
1 मीट्रिक टन1000 किलोग्राम
1 आउन्स28.35 ग्राम
1 पाउंड16 आउन्स या (453.52 ग्राम)
1 किलोग्राम2.205 पाउंड
1 कैरेट205.3 मिलीग्राम
1 ग्राम10-3 किलोग्राम
1 मेगाग्राम1 टन

ग्राम को किलोग्राम में कैसे बदलें?

यदि आप किसी वस्तु का वजन ग्राम में जानते हैं और उसे किलोग्राम में बदलना चाहते हैं, तो आपको ग्राम की संख्या को 1,000 से विभाजित करना होगा। यहां हमने आपको कुछ उदाहरण देकर समझाया है –

उदाहरण 1:- 3 ग्राम चीनी किलोग्राम में कितनी होगी?

प्रश्न में वस्तु की मात्रा = 3 ग्राम चीनी दी गई है

अब 3 ग्राम चीनी को किलोग्राम में बदलने के लिए 1000 से भाग दें

3/1000 = 0.003 किग्रा

तो हमें जवाब मिला 0.003 किलो यानी 3 ग्राम चीनी किलो में 0.003 किलो होगी।

उदाहरण 2:- 25.5 ग्राम चांदी किलोग्राम में कितनी होगी?

दी गई वस्तु की मात्रा = 25.5 ग्राम चाँदी

अब 25.5 ग्राम चांदी को किलोग्राम में बदलने के लिए, 1000 से विभाजित करें।

25.5 / 1000 = 0.0255 किग्रा

तो हमें जवाब मिला 0.0255 किलोग्राम, मतलब 25.5 ग्राम चांदी किलोग्राम में 0.0255 किलोग्राम होगी।

किलोग्राम को ग्राम में कैसे बदलें?

यदि आप किसी वस्तु के वजन के माप को जो किलोग्राम में है उसे ग्राम में बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको वस्तु के वजन की मात्रा को 1000 से गुणा करना होगा। उदाहरण को देखकर आप समझ जाएंगे कि किलोग्राम को कैसे परिवर्तित किया जाता है ग्राम में –

उदाहरण 1:- 8 किलो आलू को ग्राम में बदलें।

वस्तु की मात्रा = 8 किग्रा

अब 8 किलो आलू को ग्राम में बदलने के लिए 1000 से गुणा करें।

8 x 1000 = 8000 ग्राम

तो हम कह सकते हैं कि 8 किलो आलू में 8000 ग्राम होंगे।

उदाहरण 2:- 39.3 किग्रा रूई को ग्राम में बदलिए।

वस्तु का द्रव्यमान = 39.3 किग्रा

अब 39.3 किग्रा रुई को 1000 से गुणा करके इसे ग्राम में बदलिए।

39.3 x 1000 = 39,300 ग्राम

तो हम कह सकते हैं कि 39.3 किलो कपास की ग्राम में मात्रा 39,300 ग्राम होगी।

Leave a Comment