जानिए Health Tips in Hindi 

एक स्वस्थ मनुष्य अपने जीवन को बेहतरीन ढंग से व्यतीत करता है क्योंकि एक स्वस्थ मनुष्य अपने जीवन से जुडी गतिविधियों को अपने जीवन में संतुलन बनाते हुए सही ढंग से अंजाम दे पता है। अगर मनुष्य का शरीर स्वस्थ है तो वह मनुष्य शारीरिक और मानसिक स्तर पर अपने कार्य को एक सफल रूप से अंजाम दे पाता है क्योंकि एक स्वस्थ मनुष्य का मस्तिष्क सही रूप से सोच समझ कर निर्णय ले पाता है। इसीलिए एक अच्छा स्वास्थ हर मनुष्य के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि एक अच्छा स्वास्थ हर मनुष्य की सबसे बड़ी पूँजी होती है क्योंकि जब तक मनुष्य स्वस्थ नहीं रहेगा तब तक वह अपने जीवन में ठीक से गतिविधि नहीं कर पायेगा, मानसिक स्तर पर सही से विचार नहीं कर पायेगा, अपनी आजीविका के साधन नहीं तलाश पायेगा इसीलिए हर मनुष्य के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है और इन्ही स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए हमारा ये आर्टिकल Health Tips in Hindi के कुछ विषयो पर प्रकाश डालेगा जिन्हे आप अपने जीवन में फॉलो करके अपने जीवन में सम्बंधित विषयो पर नियंत्रण पा सकते है।

Health Tips in Hindi

निचे हम आपको 12 स्वास्थ्य और पोषण युक्तियां बताने वाले है जोकि पूरी तरह से विज्ञान और योग्य विशेषज्ञों की राय पर आधारित हैं। 

1. शुगर कैलोरी का सेवन कम करें

आपको बता दे की शुगर युक्त खाद्यपदार्थ आपके शरीर की चर्बी बढ़ाता है। शुगर युक्त खाद्य पदार्थों से चर्बी बढ़ने का एक कारण ये भी है की तरल शर्करा से कैलोरी को आसानी से नहीं नपा जा सकता है।

शुगर आपका मोटापा बढ़ाता है और  टाइप 2 डायबिटीज, हृदय रोग और कई सारी बीमारी को भी बढ़ाता है।

आपको बता दे की कुछ फलों का जूस जो आप पीते है वो सोडे के जितना हानिकारक हो सकता है, क्योकि इसमे सिर्फ चीनी ही होती है। 

2. अधिक से अधिक मेवे खाएं

मेवे में ज़्यदा फैट होने के बावजूद भी मेवे शरीर के लिए अविश्वसनीय रूप से पौष्टिक और स्वास्थ्य है। मेवे में विटामिन ई, फाइबर, मैग्नीशियम, और अन्य पोषक भरपूर मात्रा में होते है। आपको बता दे की बहुत से अध्ययनों से पता चला है की नट्स आपका वजन भी कम करता है और टाइप 2 डायबिटीज और हृदय रोगों से भी आराम देता है। 

3. प्रोसेस्ड जंक फूड से बचें

आपको बता दे की प्रोसेस्ड जंक फूड हमारे स्वास्थ्य के लिए अविश्वसनीय रूप से हानिकारक होते हैं। ये भोजन आपके आनंद केंद्रों को खराब करने के लिए बनाये गए है। इसलिए इनकी वजह से आपका मस्तिष्क को ज़्यदा खाने की लत लग गयी होती है। 

ज़्यदातर ऐसे भोजन में फाइबर, प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्व कम होते है। और इसमिए हानिकारक तत्व ज़्यदा होते है जैसे की अतिरिक्त शर्करा और परिष्कृत अनाज।

4. कॉफी पियें

बहुत से लोगो को लगता है कि कॉफ़ी हमारी सेहत के लिए हानिकारक होती है लेकिन ये सच नहीं है। आपको बता दे की कई सारे अध्ययनों से पता चला है की कॉफी बहुत ही सेहतमंद होती है।

अध्ययनों से यह भी पता चला है कि कॉफी का सेवन करने से दीर्घायु और टाइप 2 डायबिटीज, पार्किंसंस और अल्जाइमर जैसी बीमारी ठीक होती है।

5. वसायुक्त मछली का सेवन करें

मछली में काफी ज़्यदा प्रोटीन और स्वस्थ वसा पाया जाता है। आपको बता दे की वसायुक्त मछली, जैसे कि सामन, जिनमे ओमेगा -3 फैटी एसिड और विभिन्न बहुत सारे पोषक तत्व होते है।

आपको बता दे की एक अध्ययन से पता लगाया गया है कि जो लोग सबसे ज़्यदा मछली खाते हैं, उनको हृदय रोग, मनोभ्रंश और अवसाद जैसी बीमारी नहीं होती है। 

6. पर्याप्त नींद लें

आपको बता दे की हमारे स्वस्थ शरीर के लिए एक पर्याप्त गुणवत्ता वाली नींद बहुत जरुरी होती है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेंगे तो आपके शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ जएगा और आपके भूख हार्मोन भी कम हो सकते है। 

7 .पर्याप्त पानी पीएं, विशेषकर भोजन से पहले

आपके पुरे दिन में सही मात्रा में पानी पिए क्योकि पर्याप्त मात्रा में पानी पिने से हमारे शरीर को बहुत से फायदे हो सकते हैं। पानी आपकी कैलोरी बर्न में बहुत मदद कर सकता है।

एक अध्ययन से पता चला है की अगर आप हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पिटे है तो यह 1-1.5 घंटों में आपके मेटाबोलिज्म को 24-30% तक बढ़ा देता है। 

8 . मीट को अधिक न पकायें और न ही जलाएं

अगर आप मीट खाते है तो ये आपके शरीर के लिए एक पौष्टिक और स्वस्थ हिस्सा हो सकता है। आपको बता दे की मीट में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

9 . सोते समय तेज रोशनी से बचें

अगर आप सोने से पहले रोशनी में आते है तो यह आपकी नींद के हार्मोन मेलाटोनिन को कम कर सकते है। 

आप इससे बचने के लिए एम्बर-टिंटेड चश्मे का इस्तेमाल कर सकते है। जोकि आपकी आंखों में रोशनी को आने से रोकेगा। ये आपके मेलाटोनिन को भी बढ़ाने में मदद करता है। 

10. धूप लें या विटामिन डी 3 लें

आपको पता होगा की विटामिन डी का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य का प्रकाश है। फिर भी कई लोगो को सूरज का प्रकाश पूरी तरह से नहीं मिल पता है। ऐसे में आप विटामिन डी की टेबलेट ले सकते है। 

11. अधिक से अधिक सब्जियां और फल खाएं

आपको बता दे की सब्जियां और फल में प्रीबायोटिक फाइबर, विटामिन, खनिज और कई एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते है।

एक शोध से ये भी पता लगा है की जो लोग सबसे ज़्यदा सब्जियां और फल खाते हैं वह लोग बहुत लंबे समय तक जिन्दा रहते है। और उन्हे हृदय रोग, टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा और अन्य बीमारी भी नहीं होती है।

12. धूम्रपान/ड्रग्स न करें, शराब का सेवन मॉडरेशन में करें

अगर आप धूम्रपान और ड्रग्स लेते हैं, तो सबसे पहले इन्हे कम करे। 

अगर आप शराब पीते हैं, तो इसे कभी-कभी पीए और अगर आप अधिक शराब पीते हैं तो इसे पूरी तरह से खत्म कर दे। 

निष्कर्ष

आज हमने आपको इस आर्टिकल में Health Tips in Hindi में बताए, अगर आपकी भी सेहत कम है तो आप हमारा ये आर्टिकल पढ़ कर अपनी सेहत बना सकते है, हमे उम्मीद है आपको इस आर्टिकल से आपकी सभी जानकारी मिल गयी होगी। 

Leave a Comment