पेनल्टी एरिया से गोल कितनी दूरी पर होता है?

पेनल्टी एरिया से गोल कितनी दूरी पर होता है?


इस ब्लॉग में आपको आपको पता चलेगा की पेनल्टी एरिया से गोल कितनी दूरी पर होता है?लेकिन उससे पहले हम जानेंगे की पेनल्टी एरिया क्या होता है।

पेनल्टी एरिया क्या होता है?

फ़ुटबॉल के मैदान पर गोल पोस्ट लाइन के समानांतर 18 गज (16.5 मीटर) की दूसरी लाइन से एक आयताकार क्षेत्र बनता है। इसे पेनल्टी एरिया के रूप में जाना जाता है। पेनल्टी एरिया में कुछ विशेष खेल नियमों का प्रावधान है जो केवल इसी क्षेत्र में लागू होते हैं। यह 16.5 मीटर यानी 18 यार्ड का होता है और इसलिए इसे 18 यार्ड बॉक्स भी कहते हैं। लक्ष्य क्षेत्र पेनल्टी क्षेत्र के अंदर एक छोटा रेक्टेंगुलर क्षेत्र होता है।  

किसी भी प्लेयर को  रैफरी से येलो कार्ड तब मिल सकता है जब किसी टीम द्वारा पेनल्टी एरिया में फुटबॉल के गेम को पास किया जाता है। अगर उस खिलाड़ी को दो चेतावनी मिलती है तो उसे रेड कार्ड देकर गेम से बाहर किया जा सकता है। इस तरीके से हम कह सकते हैं कि पेनल्टी एरिया फुटबॉल गेम का अहम भाग है। 

पेनल्टी मार्क और आर्क किसे कहते हैं ?

यह जानने के बाद आइए जानते हैं की पेनल्टी मार्क और पेनल्टी आर्क क्या होता है। 

पेनल्टी मार्क: पेनल्टी मार्क पेनल्टी एरिया के अंदर गोलपोस्ट लाइन के मीडपोइन्ट से 12 मीटर के डिस्टेंस पर सामने की तरफ़ एक सफ़ेद निशान होता है। जब खिलाड़ी  को पेनल्टी किक मिलती है तब फुटबॉल को पेनल्टी मार्क पर रखा जाता है। फिर अटैक करने वाला खिलाड़ी भागकर आता है और फुटबॉल को किक मारता है। 

पेनल्टी आर्क: पेनल्टी आर्क पेनल्टी मार्क से  9.15 मीटर पेनल्टी एरिया के बाहर  रेडियस डिस्टेंस पर  क्रिसेंट लाइन  खींचकर  सेमिसर्किल लाइन बनाई हुई होती है । यह पेनल्टी एरिया से जुड़ा होता है लेकिन उसका हिस्सा नहीं होता है।  

खिलाड़ियों को पेनल्टी कब दी जाती है ?

  • गोलकीपर के अलावा जब कोई खिलाड़ी बॉल को हाथ या बाँह से छूता है। 
  • जब कोई खिलाड़ी अपोजिट टीम के किसी खिलाड़ी को पकड़ता है। 
  • जब कोई किसी  विपक्षी या ऑफिसियल पर थूकता या काटता है। 
  • जब अटैकर खिलाड़ी पर लात मारने चुनौती देने धक्का देने आदि  जैसे आरोप लगते हैं। 
  • विपक्षी या ऑफिसियल पर कुछ फेंकने पर। 

पेनल्टी एरिया से गोल कितनी दूरी पर होता है? 

हमने यह तो जान लिया की पेनल्टी एरिया , मार्क और आर्क किसे कहते हैं।  अब हम जानेंगे की  पेनल्टी एरिया से गोल कितनी दूरी पर होता है?

पेनल्टी एरिया से गोल  16.5 मीटर  यानी गोलपोस्ट लाइन से 18 गज की दूरी पर होता है। जब डिफेंस टीम द्वारा फाउल किया जाता है तब इस एरिया में अटैक करने वाली टीम को पेनल्टी किक मारने का चांस मिलता है। खिलाडी रैफरी द्वारा चुना जाता है और तब वह फुटबॉल को पेनल्टी मार्क पर रखता है और किक मरता है।